पटना में भीषण सड़क हादसा, गंगा स्नान जा रहे सात लोगों की मौत

पटना के दनियावां में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। फतुहा गंगा स्नान के लिए जा रहे एक ऑटो को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। हादसे के बाद स्था।नीय लोगों में आक्रोश फैल गया और मौके पर भारी भीड़ जुट गई। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts