हाईवे पर ढाबे को लेकर विवाद, पहचान अभियान के दौरान हंगामा.

मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा से पहले चलाए जा रहे पहचान अभियान के तहत दिल्लीदेहरादून नेशनल हाईवे 58 पर उस समय हंगामा मच गया जब एक ढाबे पर कर्मचारियों से आधार कार्ड मांगने पर विवाद हो गया। स्वामी यशवीर जी महाराज के नेतृत्व में चल रही इस पहचान अभियान टीम ने शनिवार को हाईवे पर स्थितपंडित जी वैष्णो ढाबापर पहुंचकर वहां काम कर रहे कर्मचारियों से पहचान पत्र दिखाने को कहा। कर्मचारियों ने जब आधार कार्ड दिखाने से इनकार किया तो टीम को उन पर शक हुआ। इसके बाद टीम ने ढाबे पर लगे बारकोड को स्कैन किया, जिसमें सामने आया कि ढाबे के मालिक का नाम मुस्लिम समुदाय से जुड़ा है।आरोप है कि जांच टीम ने कर्मचारियों को जबरन एक कमरे में ले जाकर उनकी पैंट उतारकर उनकी धार्मिक पहचान जानने की कोशिश की, जिससे मौके पर हंगामा खड़ा हो गया। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।बताया जा रहा है कि यह अभियान कांवड़ मार्ग के होटल, ढाबों, रेस्टोरेंट्स और दुकानों पर इस उद्देश्य से चलाया जा रहा है कि कहीं कोई अन्य समुदाय के लोग हिंदू देवीदेवताओं के नाम पर व्यवसाय तो नहीं चला रहे हैं। इस अभियान में करीब 5000 लोगों की टीम काम कर रही है।स्वामी यशवीर महाराज ने खुद मौके पर पहुंचकर ढाबे के मालिक को चेतावनी दी कि वह 24 घंटे के भीतर ढाबे का नाम बदल दे, अन्यथा अगले दिन सुबह 10 बजे से ढाबे के बाहर धरना शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक नाम नहीं बदला जाएगा, तब तक धरना जारी रहेगा। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts