त्यागी समाज ने समाजिक बुराइयों पर उठाई आवाज, शिक्षा और दहेज प्रथा को बताया मुख्य समस्या

मुज़फ्फरनगर। समाज में फैल रही बुराइयों के खिलाफ जागरूकता लाने और उन्हें समाप्त करने के उद्देश्य से मुस्लिम त्यागी सामाजिक विकास समिति की एक अहम बैठक मिमलाना रोड पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष शराफत अली त्यागी (पूर्व सब इंस्पेक्टर) ने की, जबकि संचालन सहायक सचिव रैय्यान त्यागी ने किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि चरथावल नगर पंचायत चेयरमैन मास्टर इस्लामुद्दीन त्यागी उपस्थित रहे।इस बैठक में समाज में व्याप्त कई समस्याओं पर गंभीर मंथन हुआ। समिति के अध्यक्ष शराफत अली त्यागी ने कहा कि आज समाज अनेक बुराइयों से ग्रस्त है, जो कैंसर की तरह फैल चुकी हैं और इन्हें जड़ से खत्म करना जरूरी है। उन्होंने विशेष रूप से शिक्षा की कमी और दहेज प्रथा को समाज की सबसे बड़ी समस्याओं में गिना। उन्होंने कहा कि समाज अपने बच्चों को, विशेषकर लड़कियों को शिक्षा से दूर रख रहा है, जो चिंता का विषय है। जब तक शिक्षा को प्राथमिकता नहीं दी जाएगी, समाज की तरक्की संभव नहीं है।दहेज प्रथा पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह बुराई गरीब परिवारों के लिए बहुत बड़ी समस्या बन चुकी है। बेटी की शादी के लिए लोग कर्ज तक लेते हैं, जो अत्यंत गलत है। दहेज जैसी सामाजिक बीमारी को जड़ से खत्म करना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।इस्लामुद्दीन त्यागी ने भी समिति की इस पहल की सराहना की और कहा कि दहेज प्रथा को खत्म करना और शिक्षा पर विशेष बल देना समय की जरूरत है। उन्होंने समाज से यह भी अपील की कि मौत के समय भोज की परंपरा को समाप्त किया जाए क्योंकि इससे आर्थिक और सामाजिक दबाव बढ़ता है।इस बैठक में समाज के कई प्रमुख जिम्मेदार लोग भी शामिल रहे जिनमें इमरान त्यागी, आबाद त्यागी, महाराज प्रधान कुटेसरा, शाहरुल त्यागी, मतलूब त्यागी नावला, राफ्फू नम्बरदार चरथावल, कमर आलम बेहड़ी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में समाज को सुधारने के लिए सामूहिक प्रयास करने की बात कही।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts