मुजफ्फरनगर में शातिर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना और थानाध्यक्ष शाहपुर के नेतृत्व में थाना शाहपुर पुलिस ने साइबर ठगी करने वाली दो अभियुक्ताओं को मंडी गेट के सामने से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्ताओं के कब्जे से 43 हजार रुपये, एक बार कोड, दो बैंक पासबुक और 19 एटीएम कार्ड (विभिन्न बैंकों के) बरामद किए गए।

गिरफ्तारी का यह मामला ग्राम हरसौली, थाना शाहपुर निवासी एक महिला की शिकायत पर दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता को शादी का झांसा देकर विदेश से उपहार और आभूषण भिजवाने के नाम पर 4,58,000 रुपये की साइबर ठगी का शिकार बनाया गया था। तहरीर के आधार पर थाना शाहपुर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। जांच के दौरान दो ऐसी अभियुक्ताएं प्रकाश में आईं, जो साइबर ठगी में सहयोग कर ठगी के पैसे अपने खातों में डलवाती थीं। पुलिस टीम ने इन्हें मंडी गेट के सामने से गिरफ्तार किया और अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है।















