छापेमारी में देशी और कच्ची शराब के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार

बांदा। लगातार अवैध शराब के परिवहन की शिकायत मिलने से विभाग में हड़कंप मच गया जिससे जिला आबकारी अधिकारी के निर्देश पर कार्यवाही करते हुए 2 महिलाओं को जेल भेजा गया।
मामल नरैनी थाना अंतर्गत करतल चौकी का है जहां पर बंजारा पुरवा निवासी विद्या देवी और मगदपुर निवासी सिवलोचना के घर में अवैध तरीके से देशी शराब बेचने की मुखबिर ने सूचना दी थी जिस पर शुक्रवार को आबकारी निरीक्षक नरैनी पिंगाक्ष त्रिपाठी ,आबकारी निरीक्षक बबेरू राजकुमार और नरैनी पुलिस द्वारा जाकर इन दोनों के घरों में छापेमारी की जिस पर मौके पर विद्या देवी के घर से 18 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की गई और शिव लोचना के घर में 12 लीटर कच्ची शराब के साथ 110 किलो महुआ और शराब बनाने की सामग्री बरामद हुई जिस पर अबकारी विभाग ने इन दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया और अभियुक्तों को जेल भेजा गया। वहीं आबकारी निरीक्षक नरैनी ने बताया कि कहीं भी अगर अवैध तरीके से शराब बनाई या बेची जा रही है तो किसी को बक्सा नहीं जाएगा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts