मुजफ्फरनगर के खतौली और मंसूरपुर थाना क्षेत्रों में कुख्यात अपराधी सुशील मूछ के पुत्र और उसके शूटर के बीच पुलिस से मुठभेड़ हुई।

इस मुठभेड़ में दोनों बदमाश घायल हो गए और गिरफ्तार कर लिए गए। पुलिस को इन बदमाशों के कब्जे से एक पिस्टल, अवैध असलाह, जिंदा और खोके कारतूस, और एक कार भी बरामद हुई।
पुलिस के अनुसार, ये बदमाश हाल ही में एक कंपनी के कर्मचारियों से दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के आरोपी थे।

मंसूरपुर और खतौली थाना की पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से इस ऑपरेशन को अंजाम दिया और बदमाशों को पकड़ने में सफलता पाई। इस ऑपरेशन में शामिल पुलिस टीम को उनके साहसिक कार्य के लिए 15,000 रुपये का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।















