चोरी के वाहनों का सौदा करने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, तीन कार और दो बाइक बरामद

मंसूरपुर थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने चोरी के वाहनों के इंजन और चेसिस नंबर बदलकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर बेचने वाले गिरोह के दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से तीन कार, दो मोटरसाइकिल और अवैध शस्त्र बरामद किए हैं।

मुजफ्फरनगर जिले में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। मंसूरपुर थाना पुलिस और एसओजी टीम ने लच्छेड़ा अंडरपास के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट की एक कार को रोका। कार में बैठे दो व्यक्तियों की तलाशी लेने पर उनके पास अवैध शस्त्र मिले और वे वाहन से जुड़े किसी भी दस्तावेज को प्रस्तुत नहीं कर सके। जब पुलिस ने गाड़ी की जांच की तो इसके इंजन और चेसिस नंबर घिसे हुए पाए गए।

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वे एक संगठित गिरोह का हिस्सा हैं। गिरोह का एक सदस्य आसिफ गाड़ियां चोरी करता है, जबकि तारिक उनके फर्जी दस्तावेज तैयार करता है। चोरी किए गए वाहनों के इंजन और चेसिस नंबर बदलकर उन्हें बेच दिया जाता है, जिससे अवैध आर्थिक लाभ अर्जित किया जाता है।

पुलिस टीम को इनकी निशानदेही पर एनएच-58 स्थित किआ कार शोरूम के सामने बनी बाउंड्री के अंदर से दो कार और दो मोटरसाइकिल बरामद हुईं। मंसूरपुर थाना पुलिस ने इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts