“बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” योजना के अंतर्गत जैन कन्या पाठशाला पी.जी. कॉलेज में जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया, जिसमें कंपनी सेक्रेटरी आयुषी मित्तल, उद्योगपति निपुण मित्तल, बाल कल्याण समिति सदस्य डॉ. राजीव कुमार, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. वर्चसा सैनी और असिस्टेंट प्रोफेसर इलमा ने भाग लिया।
एनएसएस वॉलंटियर्स ने पुष्प वर्षा और पगड़ी पहनाकर अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के 10 साल बेमिसाल” की थीम पर विचार विमर्श किया गया। उत्कृष्ट कार्य करने वाली एनएसएस वॉलंटियर्स को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया गया।सेमिनार के दौरान आयुषी मित्तल ने वॉलंटियर्स को मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी दी और पैम्फलेट वितरित किए। उद्योगपति निपुण मित्तल ने प्रेरणादायक उद्बोधन के माध्यम से युवाओं को जागरूक किया। बाल कल्याण समिति सदस्य डॉ. राजीव कुमार ने “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” योजना के 10 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में वॉलंटियर्स इरम और मुस्कुराना ने मनमोहक प्रस्तुति दी, जबकि वीनस ने छायाकार की भूमिका निभाई। उत्कृष्ट कार्य करने वाली छात्राओं ईशा गिरी, आरुषि, इरम, वीनस, लायबा, अलीशा, आयशा, इशिका, नमरा, मुस्कुराना, रिया, साहिल्या, खुशी और सानिया को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।महिला अधिकार और समानता पर प्रोफेसर विनीता ने वॉलंटियर्स को जागरूक किया। सेमिनार के सफल आयोजन में प्रोफेसर डॉ. वर्चसा सैनी और असिस्टेंट प्रोफेसर इलमा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ. वर्चसा सैनी ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
यह जन जागरूकता कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार के आदेशानुसार और जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया के निर्देशन में आयोजित किया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार के मार्गदर्शन में इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। इस दौरान मुजफ्फरनगर के उद्योगपति निपुण मित्तल की गरिमामयी उपस्थिति रही, साथ ही मुजफ्फरनगर पुलिस की ओर से महिला आरक्षी पिंकी कसाना ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।















