शुकतीर्थ में 7.81 करोड़ की लागत से बनेगा विकास परिषद का कार्यालय भवन.

मुजफ्फरनगर। मीरापुर क्षेत्र स्थित श्री शुकतीर्थ में शुक्रवार को श्री शुकतीर्थ विकास परिषद के कार्यालय भवन के निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। करीब 781.15 लाख रुपये की अनुमानित लागत से बनने वाले कार्यालय भवन का भूमि पूजन विधि-विधान से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में पूज्य स्वामी ओमानंद जी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुख्य अतिथियों के रूप में सांसद चंदन चौहान, उत्तर प्रदेश सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार, व्यवसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल, मीरापुर विधायक मिथलेश पाल, विधान परिषद सदस्य वंदना वर्मा तथा जिला पंचायत प्रशासक डॉ. वीरपाल निर्वाल मौजूद रहे।

इसके अलावा मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के सचिव, पर्यटन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। भूमि पूजन के दौरान शुकतीर्थ के विकास और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने से जुड़े कार्यों को लेकर भी चर्चा हुई। कार्यालय भवन के निर्माण से श्री शुकतीर्थ विकास परिषद के कार्यों को बेहतर ढंग से संचालित करने में सुविधा मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में भी उत्साह देखने को मिला।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts