बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर दो ट्रकों की भिड़ंत में तीन की मौत, दो घायल

जालौन जनपद के जालौन कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक्सप्रेस वे के किलोमीटर संख्या 188 के पास एक खड़े ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार ट्रक जा घुसा, जिससे दोनों वाहनों में जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को हाइवे एम्बुलेंस सेवा की मदद से नजदीकी अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें उच्च संस्थान के लिए रेफर कर दिया। वहीं, पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ट्रक की रफ्तार अधिक होने और चालक की लापरवाही के चलते यह टक्कर हुई। पुलिस टीम मौके पर मौजूद रहकर ट्रकों को हटवाने और यातायात सामान्य करने में लगी रही। घटना के बाद एक्सप्रेस वे पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया था।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts