अलवर: मोटरसाइकिल चोरी करने वाले दो अपराधी गिरफ्तार, 20 मोटरसाइकिल बराम

खैरथल: जिला पुलिस अधीक्षक मनीष चौधरी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि पुलिस ने दो मोटरसाइकिल चोरों को गिरफ्तार किया है। इनकी गिरफ्तारी से 20 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। गिरफ्तार आरोपी राजेंद्र सिंह उर्फ बागी (20 वर्ष), निवासी वार्ड नंबर 12 मुबारकपुर और छिंदर सिंह उर्फ (24 वर्ष), निवासी वार्ड नंबर 13 मुबारकपुर हैं। ये दोनों आरोपी बैंक, स्कूल, मंदिर और अन्य सार्वजनिक स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी करते थे।

पुलिस ने बताया कि इन दोनों के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है और यह मामले की तहकीकात कर रही है ताकि इनके अन्य अपराधों का भी खुलासा किया जा सके।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts