बिना अनुमति के खोद रहे बोरिंग, दो मशीनें जब्त

ऋषिकेश न्यूज डेस्क।। नगर निगम ने बिना अनुमति बोरिंग करने पर दो मशीनें जब्त कर लीं और काम बंद करा दिया। निगम प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जायेगी.बुधवार की सुबह नगर निगम के अधिकारियों को सूचना मिली कि निगम कार्यालय के सामने वाली गली में बिना अनुमति के मशीन लगाकर बोरिंग का काम किया जा रहा है.सूचना पाकर नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची। जहां दो भारी मशीनों से जमीन में ड्रिल कर सड़क की खुदाई की जा रही थी. सड़क की खुदाई कर कई फीट गहराई तक बोरिंग का पाइप भी बिछा दिया गया. टीम ने मौके पर मौजूद मशीन संचालक व कर्मियों से सरकारी जमीन पर बोरिंग की अनुमति के संबंध में पूछताछ की. लेकिन कोई अनुमति नहीं दिखाई जा सकी. जिसके बाद टीम ने दोनों मशीनें बंद करा दी और अपने कब्जे में लेकर नगर निगम कार्यालय में खड़ी करा दी। निगम प्रशासन ने मशीनें जब्त कर इस मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

नगर निगम ने बिना अनुमति के बोरिंग का काम बंद करा दिया है. दो बोरिंग मशीनें जब्त कर ली गई हैं। मामले की जांच कर बिना अनुमति बोरिंग करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी

 

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts