सड़क सुरक्षा पखवाड़ा मेपल्स एकेडमी मे सड़क सुरक्षा कार्यशाला का हुआ आयोजन।

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।

मुज़फ्फरनगर।बुढाना सड़क सुरक्षा के नियमों पर ध्यान दीजिए, अपनी व औरों की सुरक्षा कीजिए,वर्तमान में लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024, वैवाहिक एवम धार्मिक आयोजनों के कारण सड़कों पर अधिक आवागमन के दृष्टिगत सड़क दुर्घटनाओं एवम जनहानि कम करने हेतु,सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन। नाबालिग न चलाएं वाहन अभिभावक रखें ध्यान छात्र छात्राओं को दिलाई गई सड़क सुरक्षा शपथ सड़क सुरक्षा संबंधी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सफल छात्र छात्राओं को पुरस्कृत कर किया गया उत्साहवर्धन,सड़क दुर्घटनाओं व जन हानि को कम करने हेतु हेतु उत्तर प्रदेश शासन एवम जिलाधिकारी महोदय अध्यक्ष, जिला सड़क सुरक्षा समिति के निर्देशन में सड़क सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत मैपल्स एकेडमी, थाना बुढ़ाना क्षेत्र,जनपद में अध्यक्ष जिला सड़क सुरक्षा समिति जिलाधिकारी महोदय अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के निर्देशन एवम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह पुलिस अधीक्षक यातायात कुलदीप सिंह व सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन अजय कुमार मिश्र तथा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन सुशील कुमार मिश्र के मार्गदर्शन मे सड़क सुरक्षा सम्बंधी कार्यशाला, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता एवम सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने हेतु शपथ दिलाई गई। बाल कल्याण समिति मुजफ्फरनगर से डा राजीव कुमार द्वारा सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित कार्यशाला मे भारत में प्रत्येक वर्ष होने वाली सड़क दुर्घटनाओ तथा उनसे होने वाली मृत्यु के आंकड़ों के विषय मे विस्तृत जानकारी दी गई। डा राजीव कुमार द्वारा नाबालिगों से वाहन न चलाने हेतु अपील की गई। इस अवसर पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमे सफल सफल छात्र छात्राओं गरिमा, अरीबा , अवनि गर्ग,आयुष,लक्ष्य, आरुष , दया, अबूजर तथा प्रद्युमन को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया गया। जनपद मुजफ्फरनगर में जिलाधिकारी के निर्देशन में डा राजीव कुमार द्वारा बालक बालिकाओं के हित मे निरंतर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यातायात जागरूकता कार्यक्रम सड़क सुरक्षा पखवाड़ा कार्यक्रम मे विशेष सहयोग देने के लिए राजीव गर्ग चैयरमैन, मेपल्स एकेडमी, डा गरिमा सिंह, प्रधानाचार्य एवम उपस्थित सभी प्रवक्ताओं का डा राजीव कुमार द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts