भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुज़फ्फरनगर। एसओजी व एटीएस सहारनुपर की संयुक्त टीम द्वारा जाली भारतीय करेंसी नोटों को बाजार में खपाने वाले 2 शातिर बदमाशों को किया गिरफ्तार जिन के कब्जे से 77500- रुपये जाली भारतीय करेंसी नोट ओर 2 मोबाईल फोन,3 एटीएम कार्ड,1 मोटरसाईकिल व अन्य प्रपत्र पुलिस ने किए बरामद। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियन्त्रण पाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान में, पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के नेतृत्व में रात्रि को एसओजी मुजफ्फरनगर व एटीएस साहरनपुर की संयुक्त टीम द्वारा। जाली करेंसी नोटों को बाजार में खपाने वाले दो शातिर अभियुक्तगण को चरथावल रोड पर काली नदी पुल के पास से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से पुलिस ने 77500 रुपये जाली करेंसी नोट 2 मोबाईल फोन,3 एटीएम कार्ड, 1 मोटरसाईकिल व अन्य प्रपत्र बरामद किये गये। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। रात्रि को एसओजी मुजफ्फरनगर व एटीएस सहारनपुर की संयुक्त टीम को मुखबिर खास के जरिये सूचना मिली की जाली करेंसी नोटों को बाजार में खपाने वाले 2 अभियुक्तगण जाली नोटों के साथ मुजफ्फरनगर से चरथावल रोड पर आने वाले हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मुजफ्फरनगर से चरथावल रोड पर काली नदी पुल के पास मुखबिर ने इशारा कर बताया कि यहां पर खड़े ये 2 व्यक्ति वही हैं, जिनके बारे में मैंने आपको बताया था। पुलिस टीम द्वारा बिना देर किये मुखबिर द्वारा बताये गये दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 77500 रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0- 282/2024 धारा 489,489ए,489बी,489सी पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
















