बांदा:हत्या में शामिल दो अभियुक्त गिरफ्तार

बांदा। पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा विभिन्न अभियोगों में वांछित चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बांदा शिवराज के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी नरैनी कृष्णकांत त्रिपाठी के नेतृत्व में नरैनी पुलिस द्वारा नरैनी क्षेत्रानंतर्गत ग्राम जमवारा में बरामद व्यक्ति के शव की घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना में शामिल 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया । गौरतलब हो कि 17 जनवरी 26 को थाना नरैनी पर ग्राम जमवारा में एक अज्ञात शव बरामद होने की सूचना प्राप्त हुई । सूचना पर पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त एवं पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया था । इसी क्रम में मृतक द्वारा पहने गये पैंट के लोगो के माध्यम से छानबीन करते हुए शव की पहचान तौहीद हसन पुत्र मकसूद हसन निवासी मोहल्ला कटरा जनपद पन्ना म0प्र0 के रुप में की गई । जिसके सम्बन्ध में मृतक के चाचा महमूद हसन की तहरीर पर थाना नरैनी में अभियोग पंजीकृत करते घटना के अनावरण हेतु टीमों का गठन किया गया था । जांच के क्रम में ज्ञात हुआ कि अभियुक्तों द्वारा पुरानी रंजिश के चलते चापड़ से युवक की हत्या कर शव को फेंक दिया गया था । पुलिस द्वारा आज को हत्या की घटना को अंजाम देने वाले दो अभियुक्तों को पन्ना-म0प्र0 बार्डर करतल से गिरफ्तार कर लिया गया ।

अभियुक्तों की निशादेही पर हत्या की घटना में प्रयुक्त एक चापड़, मृतक का मोबाइल फोन व घटना के समय अभियुक्त राशिद का पहना हुआ खूनालूद शर्ट बरामद हुए हैं । गिरफ्तार अभियुक्तों में राशिद खान पुत्र अब्दुल हमीद निवासी बेली सागर वार्ड नं0 14 मकान नं0 345 पन्ना बस स्टैण्ड मेन रोड थाना पन्ना कोतवाली जनपद पन्ना (म0प्र0) व आनन्द कुमार पटेल पुत्र परमानन्द पटेल निवासी नाइस ट्रेडर्स के पास नजीराबाद मैहर रोड जनपद सतना (म0प्र0) शामिल हैं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts