कनाडा पर ट्रंप का टैरिफ बम: 35% आयात शुल्क का ऐलान, फेंटानिल सप्लाई को बताया वजह

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा से आने वाले सभी उत्पादों पर 35% आयात शुल्क लगाने का बड़ा फैसला लिया है। यह टैरिफ 1 अगस्त 2025 से प्रभावी होगा। ट्रंप ने इस कठोर कदम के पीछे कनाडा की जवाबी नीतियों और अमेरिका में घातक नशीले पदार्थ फेंटानिल की लगातार आपूर्ति को मुख्य कारण बताया है।

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि कनाडा अमेरिका में ड्रग्स तस्करी को रोकने में विफल रहा है, जिससे अमेरिकी नागरिकों की जान खतरे में पड़ रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कनाडा की सरकार अमेरिका की आर्थिक सुरक्षा के खिलाफ काम कर रही है और अब यह जरूरी हो गया है कि ऐसे देशों पर कड़ा आर्थिक दबाव डाला जाए।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस कदम से अमेरिका-कनाडा के व्यापारिक रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है। दोनों देशों के बीच हर साल अरबों डॉलर का व्यापार होता है, ऐसे में यह टैरिफ फैसला दोनों अर्थव्यवस्थाओं पर असर डाल सकता है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts