ईरान से बिना समझौता किए ही जीत की घोषणा कर सकते हैं ट्रंप

ईरान से बिना किसी समझौते के भी अमेरिका युद्ध में अपनी जीत की घोषणा कर सकता है. व्हाइट हाउस ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है. इसके लिए अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए इनपुट जुटा रही है. खुफिया एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अगर राष्ट्रपति ट्रंप ईरान युद्ध में खुद की जीत की घोषणा करता है तो इस पर ईरान का क्या रिएक्शन होगा?समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक व्हाइट हाउस इस युद्ध को बोझ मान रहा है और उसकी कोशिश युद्ध से तुरंत बाहर निकलने की है. इसके लिए अमेरिका बिना किसी समझौते के भी युद्ध में जीत की घोषणा करने के लिए तैयार है. हालांकि, उसे डर है कि ईरान इसे नहीं मानेगा, जिससे पूरी दुनिया में उसकी किरकिरी हो सकती है.

ईरान से समझौता होने के आसार कम

वॉल स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक अमेरिका ने पूर्ण नाकाबंदी को बढ़ाने का फैसला किया है. उसे फिलहाल ईरान के साथ समझौता होने के आसार कम दिख रहे हैं. ईरान ने नए प्रस्ताव तैयार करने के लिए अमेरिका से वक्त मांगा है. ईरान का कहना है कि सुप्रीम लीडर की रजामंदी से ही वह नया प्रस्ताव तैयार कर पाएगा. इसमें वक्त लग सकता है.दूसरी तरफ ईरान के अड़ियल रवैए ने व्हाइट हाउस को चिंता में डाल दिया है. क्योंकि दिनों-दिन तेल और गैस के दाम बढ़ रहे हैं. ट्रंप प्रशासन के लिए यह इसलिए भी चुनौती पूर्ण है, क्योंकि इस साल के आखिर में अमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन प्रस्तावित हैं.अगर इस चुनाव में अगर ट्रंप की पार्टी की हार होती है तो उसके लिए आगे की राह आसान नहीं होगा. सीनेट और कांग्रेस में बहुमत न होने की स्थिति में सरकार अपने हिसाब से फैसला नहीं कर पाएगी.

2 विकल्पों की एनालिसिस की जा रही है

रिपोर्ट के मुताबिक सीआईए दो विकल्पों की एक साथ समीक्षा कर रही है. पहला विकल्प यह है कि क्या ईरान युद्ध में जीत की एकतरफा घोषणा करके मध्य-पूर्व से अमेरिकी सैनिकों को वापस बुलाया जा सकता है? और यदि ऐसा किया जाता है, तो ईरान की प्रतिक्रिया क्या हो सकती है?दूसरा विकल्प यह है कि क्या वार्ता को लंबा खींचने से अमेरिका को रणनीतिक लाभ मिल सकता है?

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts