पुरकाजी में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर नमन कार्यक्रम आयोजित

पुरकाजी। कस्बा पुरकाजी में नगर पंचायत सभासद एवं समाजवादी पार्टी नेता मोहम्मद इस्तखार के आवास पर भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर नमन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें कोटि-कोटि नमन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभासद मोहम्मद इस्तखार ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन संघर्ष, ज्ञान और संकल्प का अद्वितीय उदाहरण है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने समाज के हर वर्ग को समान अधिकार दिलाने के लिए जीवनभर संघर्ष किया और उनके विचार आज भी हमें एक न्यायपूर्ण और समतामूलक समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि हमें उनके आदर्शों को अपनाते हुए ऐसा समाज बनाने का संकल्प लेना चाहिए, जहां प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार, सम्मान और अवसर प्राप्त हो सके। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धा और सम्मान होगा।

इस अवसर पर समाजवादी पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सतीश गुर्जर, पुरकाजी विधानसभा अध्यक्ष संजीव आर्य, मास्टर सुरेश पाल, कारी मुकीम कासमी, मंसूर सलमानी, मोहम्मद अफजल, मिंटू कुमार, दीपक कुमार, सुमित कुमार, कुलविंदर, अनस कुरैशी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts