नमो भारत ट्रेन का न्यू अशोक नगर से सराय काले खां तक ट्रायल रन शुरू

नमो भारत ट्रेन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।न्यू अशोक नगर से सराय काले खां स्टेशन के बीच ट्रायल रन शुरू कर दिया गया है। इस रूट पर ट्रायल रन का उद्देश्य तकनीकी और सुरक्षा पहलुओं की गहन जांच करना है, ताकि भविष्य में यात्रियों को एक सुविधाजनक और सुरक्षित सफर मिल सके। यह ट्रायल रन रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) प्रोजेक्ट के तहत किया जा रहा है, जो दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर को जोड़ने के लिए बनाया जा रहा है। इस परियोजना के पूरा होने पर दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को तेज़, आरामदायक और पर्यावरण अनुकूल यात्रा का विकल्प मिलेगा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts