बाँदा बबेरू तहसील क्षेत्र में आई तेज आंधी, तूफान और बारिश ने किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया। तेज हवाओं से खेतों में कटकर रखी गेहूं और चने की फसल उड़ गई, जिससे किसान बेहद परेशान हैं। खेतों का हाल देखने पहुंचे किसान भुरवा यादव, रामराज और राजकरण यादव ने बताया कि पहले ही फसल कमजोर थी, ऊपर से प्राकृतिक आपदा ने उन्हें पूरी तरह बर्बाद कर दिया। कई खेतों में बबूल के पेड़ भी उखड़कर गिर गए हैं। किसान सरकार और प्रशासन से मुआवजे की मांग कर रहे हैं। वहीं बबेरू कोतवाली क्षेत्र के विनवठ गांव में विनय सिंह के कच्चे मकान का टीन शेड आंधी में गिर गया, जिससे एक मवेशी की दबकर मौत हो गई। पूरे क्षेत्र में तेज आंधी और तूफान से किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।















