बांदा। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सर्किट हाउस सभागार में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता सांसद बांदा-चित्रकूट ने की, जिसमें जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में पिछली बैठक में हुए कार्यों की समीक्षा की गई। सांसद ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों को पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ पूरा किया जाए।
उन्होंने केन कैनाल की नहर पटरी में निष्प्रयोज्य भूमि एवं निम्नीनाला में अतिक्रमण रोकने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग को सड़क किनारे की झाड़ियों की कटाई शीघ्र पूर्ण कराने और बांदा-बबेरू-कमासिन रोड की मरम्मत गुणवत्ता के साथ कराने को कहा। बीएसएनएल अधिकारी को ग्राम पंचायतों में इंटरनेट सुविधा से जोड़ने का कार्य तेज करने का निर्देश दिया गया।
जल-जीवन मिशन के तहत तोड़ी गई सड़कों की गुणवत्ता के साथ मरम्मत और गांवों में जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पेयजल आपूर्ति वाले गांवों और जल निगम द्वारा तोड़ी गई सड़कों की मरम्मत कार्य की सूची उपलब्ध कराने को कहा गया। मुद्रा लोन के लाभ को लेकर जानकारी दी गई कि अब तक 47 हजार लोगों को इसका लाभ दिया















