अलवर जिला अभिभाषक संघ का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें पदाधिकारियों ने शपथ ली। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल वशिष्ठ ने बताया कि इस समारोह में अध्यक्ष, सचिव, उपाध्यक्ष, जॉइंट सेक्रेटरी, कोषाध्यक्ष और पांच कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।
शपथ ग्रहण के दौरान प्रमुख मुद्दों पर चर्चा हुई, जिसमें मुख्य रूप से चैंबर्स का मामला सामने आया। उन्होंने कहा कि चैंबर्स का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाए। इसके अलावा, नई कोर्ट में स्थानांतरण को लेकर भी उन्होंने चिंता व्यक्त की।
अध्यक्ष ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ता परिवर्तन के बाद से उनके किसी भी कार्य पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने सरकार से जल्द उनकी मांगों को पूरा करने की अपील की। यदि समय रहते समाधान नहीं हुआ, तो वे आंदोलन की राह अपनाने को मजबूर होंगे और उग्र प्रदर्शन करेंगे।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान हाई कोर्ट के अवनीश झिंगन थे, जबकि अध्यक्षता जिला मजिस्ट्रेट हरेंद्र सिंह ने की।















