मुज़फ्फरनगर में यातायात जागरूकता कार्यक्रम: सड़क सुरक्षा माह के तहत हेलमेट वितरण और सम्मानित किए गए वाहन चालक

मुज़फ्फरनगर में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2025 के तहत उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में 30 जनवरी 2025 को पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे द्वारा यातायात पुलिस और बाल कल्याण समिति के पदाधिकारियों के साथ महावीर चौक पर यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में पीए सिस्टम के माध्यम से नागरिकों को यातायात नियमों के महत्व के बारे में बताया गया। साथ ही, नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा, बगैर हेलमेट के चल रहे दो पहिया वाहनों के चालकों को हेलमेट वितरित किए गए। इस अवसर पर डॉ. राजीव कुमार, सदस्य बाल कल्याण समिति मुजफ्फरनगर, प्रभारी यातायात उ.नि. इन्द्रजीत सिंह, राजकीय पुस्तकालय प्रभारी डॉ. रणवीर सिंह, यातायात उ.नि. राकेश कुमार और अन्य यातायात पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts