40 घण्टे बाद उठा ट्रैक्टर चालक का शव.

पैलानी/बाँदा- थाना क्षेत्र पैलानी के उसरा डेरा निवासी 30 वर्षीय पंकज निषाद खुद का ट्रैक्टर चलाता था। वह सोमवार की रात खप्टिहा कला से मिट्टी खाली करने के बाद ट्रैक्टर लेकर गांव जा रहा था। तभी खैरेई के जंगल में तेेज रफ्तार ट्रैक्टर आनियत्रित होकर पलट गया। जिससे उसकी मौत हो गई थी। परिजनो का आरोप था कि मोरम भरे ट्रक की टक्कर से हादसा हुआ है। परिजन मुआवजे की मांग को लेकर शव सड़क किनारे रख कर बैठ गए। पुलिस समझाती रही लेकिन परिजन नही माने रात भर परिजन खुले आस मान तले अलावा के सहारे बैठे रहे। इस दौरान खैरेई प्रधान गोरेलाल, प्रधान प्रतिनिधि बरेहटा फूलंद, खप्टिहा कला प्रधान मैना देवी, समेत गांव की महिलाओ ने खदान संचालक पर आरोप लगाते हुए प्रर्दशन किया। आरोप था कि खदान संचालक के द्वारा साज़िश करके सड़क दुर्घटना में मारा गया है। तहसीलदार पैलानी राधेश्याम सिंह, थानाध्यक्ष राजेश कुमार चौकी इंचार्ज हरि शरण मौके पर पहुंच गए। प्रशासन ने मृतक के परिजनो को कृषि दुर्घटना बीमा के तहत पांच लाख रूपए 72 घंटे में देने का आश्वासन दिया। तब परिजनो ने करीब 40 घंटे बाद पुलिस को शव उठाने दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts