शिक्षकों ने स्थानांतरण रोके जाने के लिए विधायक को सौंपा ज्ञापन

बबेरु/बांदा। शिक्षकों ने स्थानांतरण रोके जाने के लिए विधायक बबेरु को ज्ञापन सौंपा। स्थानांतरण रोके जाने की मांग किया है। बांदा जनपद के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों ने बबेरू विधायक विशंभर सिंह यादव को ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों ने बताया कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त, कार्यभार ग्रहण कराने का आदेश जारी किया है। शिक्षक शिक्षिकाएं बड़ी लगन ईमानदारी से शिक्षण कार्य के साथ राष्ट्रीय निर्वाचन संबंधी कार्य एस आई आर बी एल ओ का कार्य कर रहे है। उच्च न्यायालय में योजित रिट याचिका उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से दाखिल है कि हम तीसरे समायोजन के माध्यम से एकल, बंद, विद्यालयों की पूर्ति जिला अधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी गठित करके कर ली जाए। अन्य जिलों में इसी तरह समायोजन कर लिया गया है। बांदा जिला के बेसिक शिक्षा अधिकारी उक्त सरप्लस विद्यालयों से समायोजन न करके, पूर्व मे समायोजित अध्ययाको को ही बन्द व एकल विद्यालय वापस भेज रहे है स्थानांतरण शिक्षकों को 6 माह बीत जाने के बाद पूर्ववर्ती विद्यालयों में अपनी मनमानी तानाशाही तरीके से आदेश जारी किया है और शिक्षको की मानव संपदा आईडी बिना कार्य मुक्त हुये ही स्थानांतिरत कर दी गई है। शिक्षकों ने मांग किया है कि उच्च न्यायालय से अंतिम निर्णय आने तक, यथावत बने रहने दिया जाए। विधायक ने शिक्षकों को भरोसा दिलाया कि शिक्षकों के लिए चाहे जिस अधिकारी से बात करना पड़े, चाहे सदन में उठाना पड़े, शिक्षकों के हर कदम में साथ दिया जाएगा। ज्ञापन के दौरान मनोज वर्मा राम कुमार सिंह देशराज अजय आन्नद सिंह राजेन्द्र प्रसाद सुनील विजय शंकर शुक्ला रोशन लाल शैलेन्द्र सिंह कृष्ण कुमार महेन्द्र कुमार छोटेलाल रमाकान्त जितेन्द्र कुमार सहित शिक्षक मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts