टीएलबीआई कंपनी की फ्रेंचाइजी का हुआ उद्घाटन

भास्कर न्यूज उत्तर प्रदेश उत्तराखंड ।

मुजफ्फरनगर । बुढ़ाना टीएलबीआई कंपनी की फ्रेंचाइजी के उद्घाटन समारोह में भीड़ उमड़ पडी। आज का ये विशेष आयोजन टीएलबीआई के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर था। मिली जानकारी के अनुसार कस्बा बुढ़ाना की मास्टर कालोनी में स्थित कार्यालय पर टीएलबीआई प्राइवेट लिमिटेड के इस पहले उद्घाटन समारोह में यहां पर मुख्य रुप से टीएलबीआई के सीएमडी डाक्टर विनय त्यागी, प्रवेंद्र सैनी, प्रवीण बालियान, पंकज नैन, नीरज मलिक, अरुण रामराज, अशोका नर्सिंग होम कांधला रोड बुढ़ाना के आनर डाक्टर अशोक कुमार, प्रवीण पंवार, भाकियूअ के वरिष्ठ नेता नेता सुधीर पंवार और राजीव राठी सहित अन्य लीडर सम्मिलित रहे। कंपनी छह सेक्टरों में काम करती है। पहला सेक्टर है ऑर्गेनिक यानी जैविक दवाइयां, दूसरा सेक्टर है एनिमल हसबेंडरी, तीसरा सेक्टर है हेल्थ यानी आयुर्वेद, चौथा सेक्टर है एंटी प्वाइजन उसके बाद एंटी रेडिएशन और वॉटर ट्रीटमेंट रोजाना प्रयोग होने वाले समान जिसको एफएमसीजी बोलते हैं। विनय कुमार त्यागी ने बताया कि हमारे जहर मुक्त देश के मिशन को जानने और यह देखने के लिए हमारे साथ शामिल हों कि हम कैसे बदलाव ला रहे हैं। हम आपका स्वागत करने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। इस दौरान काफी लोग मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts