मुजफ्फरनगर में मीरापुर विधानसभा उपचुनाव के लिए सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद.

मुजफ्फरनगर ,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा मीरापुर विधानसभा उपचुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुरक्षित रूप से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था की पूरी तैयारी की गई है। सभी संबंधित पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र बलों को रिजर्व पुलिस लाईन में ब्रीफ किया गया, जिसमें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी इस प्रक्रिया में भाग लिया। सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस बल और केंद्रीय सशस्त्र बलों की पर्याप्त तैनाती की गई है, साथ ही थाना मोबाइल, रिजर्व मोबाइल और क्विक रिस्पांस टीम (QRT) का गठन किया गया है, जो मतदान केंद्रों का निरंतर निरीक्षण करेंगे और शांति बनाए रखेंगे।इसके अतिरिक्त, पुलिसकर्मियों को मतदान केंद्रों के आसपास भीड़ इकट्ठा न होने देने, मोबाइल फोन के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने और चुनाव प्रक्रिया में विघ्न डालने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया कि वे पीठासीन अधिकारियों का सहयोग करें और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए पूरी जिम्मेदारी से ड्यूटी निभाएं।चुनाव के बाद, पुलिसकर्मियों को ई.वी.एम. और मतपेटिकाओं को सुरक्षित रूप से स्ट्रांग रूम में जमा कराने के बाद ही निर्वाचन ड्यूटी से मुक्त किया जाएगा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts