पुराने मुकदमों में वांछित तीन वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश

थानाभवन, शामली। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के अंतर्गत थानाभवन थाना क्षेत्र में पुराने मुकदमों में वांछित चल रहे तीन वारंटी व्यक्तियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक बिजेन्द्र सिंह रावत ने जानकारी दी कि पुलिस अधीक्षक रामसेवक गौतम के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में अकबर पुत्र सिद्दी अली, निवासी मोहल्ला खैरादियान, कस्बा जलालाबाद; रजत पुत्र मुकेश, निवासी ग्राम चंदेनामाल; और इमरान पुत्र इंतजार, निवासी ग्राम भैसानी इस्लामपुर शामिल हैं। तीनों के खिलाफ संबंधित न्यायालयों द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए थे।थाना पुलिस ने इन वारंटियों को चिन्हित कर त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया और उन्हें न्यायालय में पेश किया। थाना प्रभारी ने बताया कि वांछित अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts