दिल्ली के साकेत इलाके में दर्दनाक हादसा हो गया. एक तीन मंजिला इमारत अचानक भरभरा कर गिर गई. हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई. मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है. मौके पर रेस्क्यू टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी है. अब तक चार से पांच लोगों को बाहर निकाला गया है.रेस्क्यू ऑपरेशन में लोकल प्रशासन, दिल्ली पुलिस और दमकल विभाग के साथ-साथ आपातकालीन मेडिकल टीम भी मौजूद है. बचावकर्ता मलबे में फंसे लोगों की तलाश कर रहे हैं. वहीं आसपास के निवासियों और दुकानों को सुरक्षित स्थानों पर हटाया जा रहा है. बताया जा रहा है कि अब तक चार से पांच लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया है.















