पैसे दोगुना करने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार,

बांदा एसपी पलाश बंसल के निर्देशन में बबेरु पुलिस ने टप्पेबाजी करने वाले संगठित गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। औरन रोड पर चोरी और पैसे दोगुना करने के नाम पर ठगी की शिकायत मिली थी। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत सीसीटीवी से पहचान कर देर रात औरन रोड से तीनों को पकड़ा गया।इनके पास से 14,100 रु नगद, 01 बाइक और बैंक में जमा 2.84 लाख रु फ्रीज किए गए। बाइक ठगी के पैसों से किश्तों पर खरीदी थी।
गिरफ्तार अभियुक्त कैलाश, राजकुमार, अनुराग – तीनों निवासी ओझा नगर, कमासिन जनपद बाँदा के निवासी हैं। कैलाश पर दर्जन भर से ज्यादा मुकदमें दर्ज हैं।गिरोह रेकी कर भला आदमी बनकर लोगों को झांसे में लेता था। पुलिस अन्य घटनाओं की जांच कर रही है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts