जानसठ तहसील मुख्यालय पर तीन दिवसीय जनकल्याणकारी मेले का समापन

जानसठ तहसील मुख्यालय पर सेवा, सुरक्षा और सुशासन की थीम के साथ उत्तर प्रदेश सरकार के 8 वर्ष एवं केंद्र सरकार के 10 वर्ष के अंतर्गत क्रियान्वित योजनाओं पर आधारित तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, विद्युत, गन्ना, राजस्व एवं अन्य विभागों की स्टॉल लगाई गईं, जहां संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

यह आयोजन 25 से 27 मार्च 2025 तक चला, जिसमें आज अंतिम दिन रहा। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि डॉ. पुरुषोत्तम भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी जानसठ, तहसीलदार जानसठ, खंड विकास अधिकारी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी, ग्राम प्रधान और कृषक शामिल हुए।

श्रम विभाग द्वारा लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए, जबकि गन्ना विभाग ने उत्कृष्ट किसानों को सम्मानित किया। इसके अलावा, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर वीरपाल निर्वाल ने बाल विकास विभाग की ओर से नियुक्ति पत्र वितरित किए।

तहसील स्तरीय सभी विभागों ने अपनी-अपनी स्टॉल के माध्यम से योजनाओं की जानकारी दी और किसानों की समस्याओं का समाधान किया। इस मेले में क्षेत्र के किसानों और आम जनता ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। समापन समारोह में क्षेत्र के पत्रकार, किसान, प्रधान, अधिवक्ता और अन्य सम्मानित व्यक्ति उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts