एण्टी रोमियो टीमों ने चलाया ‘मिशन शक्ति फेज-05’ अभियान, महिलाओं को किया जागरूक

मुजफ्फरनगर में पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में समस्त थानों की एण्टी रोमियो टीमों द्वारा ‘मिशन शक्ति फेज-05’ अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया गया।

अभियान के दौरान स्कूल-कॉलेजों, गांवों, कस्बों, बाजारों, सार्वजनिक स्थानों और धार्मिक स्थलों के आसपास जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। महिलाओं और बालिकाओं को उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे डायल-112, हेल्पलाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, सीएम हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेंटर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108 आदि की जानकारी दी गई। इसके अलावा, स्थानीय थानों में महिला हेल्प डेस्क और जनसुनवाई पोर्टल की जानकारी भी साझा की गई।

महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, आयुष्मान योजना, महिला शक्ति केंद्र योजना आदि के बारे में भी जानकारी दी गई। इस दौरान पंफलेट वितरित कर जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया, जिससे महिलाएं अधिक आत्मनिर्भर और सुरक्षित महसूस कर सकें।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts