बाँदा: साधु बनकर ठगी करने वाले तीन शातिर गिरफ्तार,

बाँदा। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के सख्त निर्देश पर अपराधियों की शामत आई हुई है। तिंदवारी पुलिस ने साधु-संत का चोला पहनकर लोगों को ठगने वाले 3 शातिरों को गिरफ्तार किया है। ये ठग ‘रुपए दोगुना’ करने का लालच देकर भोले-भाले लोगों की जेब काटते थे।18 जून को फतेहपुर के मनीष साहू बाँदा आ रहे थे। बेंदाघाट चौराहे पर एक ‘साधु’ मिला और रुपए दोगुना करने का झांसा देने लगा। इसी बीच एक चारपहिया गाड़ी से 2 लोग उतरे और मनीष की गाड़ी से 50 हजार रुपए उड़ा ले गए। तीनों उसी गाड़ी से फरार हो गए।सूचना मिलते ही थाना तिंदवारी में मुकदमा दर्ज कर टीम गठित की गई। वैज्ञानिक तरीकों और मुखबिर की मदद से 19/20 जून की रात भिडौरा रोड से तीनों ठग दबोच लिए गए। इनके पास से 75,200 रुपए नगद, एक चार पहिया गाड़ी,एक अवैध तमंचा 315 बोर,दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।गिरफ्तार ठग अजय नाथ पिंगरी, फरह, मथुरा,नवाब नाथ विसरख सेक्टर-1, गौतमबुद्ध नगर व गौरव नाथ अछेजा, हसनपुर, पलवल हरियाणा का निवासी हैं।एसपी पलाश बंसल ने कहा बाँदा में अब ठग-बदमाशों की खैर नहीं।अपराधियों का भेष कोई भी हो जो जनता को ठगेगा वो सीधे जेल जाएगा। तिंदवारी पुलिस ने शानदार काम किया है। इनका पूरा गिरोह खंगाला जा रहा है – कहाँ-कहाँ ठगी की, सब सामने आएगा। जनता से अपील है, ऐसे लालची लोगो से सावधान रहें। किसी भी अनजान व्यक्ति की बातों पर न फंसे-लालच बुरी बला है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts