प्रेम प्रसंग में हुई हत्या का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

औरैया पुलिस ने एक हत्या के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में अनुराग उर्फ बबलू उर्फ मनोज यादव, रामजी नागर और प्रगति शामिल हैं। इनके कब्जे से दो तमंचे, चार जिंदा कारतूस और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

मामला दिलीप नामक युवक की हत्या से जुड़ा है, जिसकी रिपोर्ट संदीप ने थाना सहार में दर्ज कराई थी। संदीप ने बताया कि उसका भाई दिलीप हाइड्रा चलाने का काम करता था। कुछ अज्ञात लोगों ने उसे गांव पलिया में एक खेत में ले जाकर बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस जांच में सामने आया कि दिलीप की पत्नी प्रगति और अनुराग के बीच अवैध संबंध थे। प्रगति की शादी 5 मार्च 2025 को दिलीप से उसकी मर्जी के खिलाफ कर दी गई थी, जिससे वह खुश नहीं थी। शादी के बाद प्रगति और अनुराग को मिलने में दिक्कत होने लगी, जिसके बाद प्रगति ने अनुराग से दिलीप को रास्ते से हटाने को कहा। अनुराग ने हत्या की साजिश रची और इस काम के लिए रामजी नागर से दो लाख रुपये में सौदा किया। प्रगति ने एक लाख रुपये एडवांस दिए थे।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 24 मार्च 2025 को हरपुरा मोड़ से अनुराग और रामजी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि प्रगति को उसके ससुराल नगला दीपा से पकड़ा गया। तीनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है और अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts