मंदिर तोड़ने का मिला मैसेज,सदन छोड़ पहुंचे प्रवेश वर्मा, कहा- एक ईंट नहीं हटेगी

दिल्ली के पटपड़गंज विधानसभा में अभी मंदिर तोड़े जाने के आदेश वाला मामला ठंडा ही हुआ था कि आज यमुना बाजार स्थित नीली छतरी वाले मंदिर को तोड़ने की खबर आ गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा को दी।प्रवेश वर्मा भी तुरंत विधानसभा सत्र से सीधे पहुंचे और वहां के लोगों को आश्वस्त किया कि मंदिर की एक ईंट भी नहीं हटेगी। नई दिल्ली विधायक के इस आश्वसन के बाद स्थानीय लोगों ने चैन की सांस ली। इस पूरी घटना की जानकारी प्रवेश वर्मा ने अपने एक्स हैंडल पर दी है।

दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र का आज पहला दिन था। सदन में प्रवेश वर्मा भी थे। इस बीच उनके वॉट्सऐप पर किसी ने सूचना दी कि यमुना बाजार स्थित नीली छतरी वाले मंदिर को तोड़ा जा रहा है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि मुझे वॉट्सऐप पर वाल्मीकि समाज के कुछ भाइयों की ओर से मंदिर तोड़ने का संदेश मिला। विधानसभा सत्र से सीधा यहां पहुंचकर स्थिति का अधिकारियों के साथ जायजा लिया।

प्रवेश वर्मा बोले कि मैं साफ कहना चाहता हूं कि मंदिर की एक भी ईंट नहीं हटेगी। प्रवेश वर्मा ने एक वीडियो भी अपनी पोस्ट के साथ शेयर किया है। प्रवेश वर्मा ने आगे कहा कि मेरी सभी अधिकारियों से बात की है, इस मंदिर को कोई नुकसान नहीं होगा। इस मंदिर को नए तरीके से बनाया जाएगा। इससे आप लोगों को खुशी भी होगी।

बता दें कि कुछ दिन पहले मयूर विहार फेज-2 के पास पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र में तीन मंदिरों को तोड़ने का आदेश डीडीए की ओर से आया था। आधी रात DDA का बुलडोजर भी वहां पहुंच गया था, यह देखते ही स्थनीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। पटपड़गंज विधायक रविंदर सिंह नेगी भी वहां पहुंच गए और उन्होंने इस कार्रवाई को सीएम रेखा गुप्ता और एलजी से बातचीत के बाद रुकवा दिया था। डीडीए को तब वापस लौटना पड़ा था।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts