मुंबई में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के समापन कार्यक्रम में विपक्षी दलों के नेताओं की भीड़ जुटी. शरद पवार से लेकर तेजस्वी यादव तक मंच पर नजर आए.कांग्रेस पार्टी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का समापन रविवार (18 मार्च) को महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में हुआ. इस दौरान इंडिया गठबंधन में शामिल दलों के प्रमुख नेता मुंबई के शिवाजी पार्क में इकट्ठा हुए. लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं ने एक साथ आकर एकजुटता का संदेश दिया और चुनावी अभियान का आगाज किया. इस दौरान एक नेता ने बीजेपी को घेरते हुए कह दिया कि अबकी बार, बीजेपी तड़ीपार. ऐसे में आइए जानते हैं कि ये बयान देने वाले नेता कौन हैं.
मुंबई में हुए कांग्रेस के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पार्टी नेता सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पहुंचे थे. इंडिया गठबंधन के अन्य नेता एनसीपी (शरद गुट) के अध्यक्ष शरद पवार, शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव भी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान सभी नेताओं ने एक-एक कर लोगों को संबोधित किया और सरकार को महंगाई, बेरोजगारी से लेकर अलग-अलग मुद्दों पर घेरा. किया. उन्होंने इलेक्टोरल बॉन्ड को बीजेपी का सफेदपोश भ्रष्टाचार बताया. स्टालिन ने कहा कि इंडिया के नेतृत्व में धर्मनिरपेक्ष, संघीय और समावेशी सरकार बनेगी. डीएमके चीफ ने कहा कि विपक्ष ने अपने गठबंधन का नाम इंडिया रख लिया है, तो अब बीजेपी के लोगों ने इंडिया शब्द का इस्तेमाल बंद कर दिया है.स्टालिन ने कहा, ‘ये डर दिखा रहा है. पीएम मोदी ने हमें भ्रष्ट कहकर बदनाम करना शुरू कर दिया है, लेकिन इलेक्टोरल बॉन्ड ने साबित कर दिया कि बीजेपी भ्रष्ट है. ये बीजेपी का सफेदपोश भ्रष्टाचार है.’
देश की विविधता को बचाने साथ आए: तेजस्वी
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा, ‘संवैधानिक संस्थाओं को हाइजैक किया जा रहा है, चुनी हुई सरकार को गिराया जा रहा है. जब फर्जी प्रोपेगेंडा फैलाया जा रहा था, तब राहुल गांधी ने एकता और लोकतंत्र वापस लाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा पूरी की.’
उन्होंने कहा, ‘हम देश की विविधता को बचाने के लिए एक साथ आए हैं, न कि मोदी या शाह को हराने के लिए. हम यहां उस विचारधारा के खिलाफ लड़ने के लिए हैं, जिन्होंने कभी आजादी की लड़ाई में योगदान नहीं दिया, कभी अपने कार्यालय पर तिरंगा नहीं फहराया. हम लोगों ने पीएम मोदी को हराने के लिए हाथ नहीं मिलाया है, बल्कि उस विचारधारा को हराने के लिए साथ आए हैं, जिसने देश को बांटने का काम किया है.’
15 राज्यों से गुजरी कांग्रेस की न्याय यात्रा
कांग्रेस की न्याय यात्रा की शुरुआत 14 जनवरी को हिंसा प्रभावित पूर्वोत्तर के राज्य मणिपुर से हुई. ये यात्रा 63 दिनों बाद मुंबई में आकर रविवार को समाप्त हुई. ये यात्रा असम, पश्चिम बंगाल, गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार और महाराष्ट्र सहित 15 राज्यों में 100 से अधिक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों से होकर गुजरी. इस दौरान राहुल गांधी अलग-अलग शहरों में लोगों को संबोधित करते हुए सरकार पर हमला बोलते हुए भी नजर आए.















