साबरमती-आगरा सुपरफास्ट ट्रेन की टक्कर मालगाड़ी से हुई, जिसकी वजह से ट्रेन की बोगियां पटरी से उतर गईं. लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाने की भी कोशिश की थी.राजस्थान के अजमेर में सोमवार (18 मार्च) तड़के बड़ा हादसा हुआ, जब मालगाड़ी से टक्कर में साबरमती-आगरा सुपरफास्ट की चार बोगियां पटरी से उतर गईं. इस हादसे में कई यात्रियों को चोटें आई हैं. ट्रेन हादसा अजमेर के मदार रेलवे स्टेशन पर रात 1.04 बजे हुआ, जब साबरमती-आगरा कैंट सुपरफास्ट एक्सप्रेस की टक्कर मालगाड़ी से हो गई. अधिकारियों के मुताबिक, लोको पायलट ने ट्रेन को रोकने के लिए इमरजेंसी ब्रेक भी लगाया, लेकिन वह टक्कर को रोक नहीं पाया.अधिकारियों ने बताया, मालगाड़ी से टक्कर की वजह से इंजन समेत जनरल कोच की चार बोगियां पटरी से उतर गईं. हादसे की जानकारी मिलते ही राहत-बचाव की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल ले जाया गया. इस घटना में किसी के मारे जाने की खबर नहीं है. कुछ यात्रियों ने बताया है कि उन्हें चोटें आई हैं. घायलों को इलाज के लिए अजमेर स्टेशन ले जाया गया है. यात्रियों ने बताया कि वे सो रहे थे तभी उन्होंने अचानक एक जोरदार आवाज सुनी. इसके बाद बोगियां पटरी से उतर गईं.















