भीषण गर्मी में विद्यालयों का समय परिवर्तन की मांग.

बाँदा।राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बांदा के जिलाध्यक्ष पंकज सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने जिला अधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंप कर कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों के संचालन का समय प्रातः 7.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक करने हेतु ज्ञापन सौंपा है।जिला अध्यक्ष पंकज सिंह ने ज्ञापन में बताया कि प्रदेश सहित बांदा में गर्मी लगातार बढ़ रही है।अब उमस ने भी लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।बृहस्पतिवार को बांदा प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा है जहां अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।विगत वर्षों में भी बांदा तापमान के मामले में विश्व में स्थान बनाए रहा है। सुबह 11:00 बजे से ही गर्म हवाएं चलने लगती है। जिससे विद्यालयों में बच्चों को उल्टी, दस्त,बेहोशी एवं त्वचा सम्बन्धी बीमारियों आदि की शिकायतें प्राप्त हो रही है। दोपहर 2 बजे तक विद्यालय में बैठने से गर्म हवाओं के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। अभिभावक भी विद्यालय भेजने से मना कर रहे हैं। दोपहर 2:00 बजे के बाद छुट्टी होने पर विद्यालय से वापस घर जाते समय छात्रों को अत्यधिक धूप एवं लू (गर्म हवाओं) का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग द्वारा आगे भी तापमान अधिक बढ़ने की संभावना जताते हुए 11.00 बजे के बाद घरों से न निकलने की अपील की गई है।जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए परिषदीय विद्यालयों का संचालन प्रातः 7:30 से 12:30 बजे तक करने की मांग की गई है। ज्ञापन सौंपने में जिलाध्यक्ष पंकज सिंह, विनोद कुमार शिवहरे, राजेन्द्र कुमार द्विवेदी,मनोज सिंह, सुरेन्द्रवीर वर्मा, लालबहादुर आदि उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts