फास्ट फूड की दुकान में चोरी, नगदी के साथ आइसक्रीम-कोल्ड ड्रिंक भी ले गए चोर

अलवर। एनईबी थाना क्षेत्र के साठ फीट रोड पर स्थित एक फास्ट फूड की दुकान में चोरों ने ताला तोड़कर नगदी समेत आइसक्रीम और कोल्ड ड्रिंक भी चोरी कर ली। इस घटना से इलाके के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में डर का माहौल है।

फास्ट फूड दुकान के मालिक किशोर सैनी ने बताया कि वह वर्षों से “ए.के. ब्रदर्स” नाम से दुकान चला रहे हैं। रोज की तरह रात को दुकान बंद की गई थी, लेकिन सुबह जब दुकान खोली गई तो पीछे के शटर का लॉक टूटा हुआ मिला। अंदर जाने पर सारा सामान बिखरा हुआ था।

चोरों ने दुकान में घुसकर पहले आइसक्रीम खाई और कोल्ड ड्रिंक पी, जिनके खाली पैकेट और बोतलें दुकान में इधर-उधर बिखरी पड़ी थीं। इसके बाद चोर गल्ले में रखी करीब 10-12 हजार रुपये की नगदी लेकर फरार हो गए। दुकान में रखी कुछ आइसक्रीम और कोल्ड ड्रिंक भी ले गए।

गौरतलब है कि जिले में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। इस तरह की घटनाओं से आसपास के दुकानदारों और मकान मालिकों में भय का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से इलाके में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने की मांग की है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts