चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार- सिलेन्डर, अवैध तमंचा व कारतूस बरामद

बांदा। पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा चोरी, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज थाना अतर्रा पुलिस चोरी करने वाले 02 अभियुक्तो को गिरफ्तार कर लिया गया है । गौरतलब हो कि थाना अतर्रा क्षेत्र के ग्राम सेमरिया कुशल की रहने वाली कमलेश कुमारी द्वारा 11 दिसंबर 25 को अतर्रा पर सूचना दी कि 10 दिसंबर 25 को रात्रि को गांव के ही तुग्गन व उनके साथियों द्वारा खिड़की को तोड़कर गैस सिलेन्डर चोरी कर ले गये है । सूचना पर थाना अतर्रा में अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे थे । इसी क्रम में आज थाना अतर्रा पुलिस द्वारा गश्त एवं चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्तों को जरुआ चौकी मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया । मौके से 02 गैस सिलेन्डर, अवैध तमंचा व कारतूस बरामद हुआ । पुलिस द्वारा अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए न्यायालय भेजा गया । गिरफ्तार अभियुक्तों में रामनरेश पुत्र राम गोपाल निवासी मूशानगर बिसंडा रोड कस्बा व थाना अतर्रा जनपद बांदा, विनोद उर्फ तुग्गन पुत्र बुध्दविलास निवासी सेमरिया कुशल थाना अतर्रा जनपद बांदा है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts