भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
शाहपुर। कमरे के पंखे से लटके युवक की सूचना से गांव में सनसनी फैल गई परिजनो व गांव के जिम्मेदार लोगो के मना करने के बावजूद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया । गुरुवार के दिन निकलते ही घर के एक कमरे में पंखे के कुंडे से युवक के लटके होने की सूचना से गांव में सनसनी फैल गई ।शाहपुर क्षेत्र के सोरम गांव में मुकेश पत्नी समरपाल अपने दो पुत्रों के साथ गांव में ही रहती है। बुधवार की शाम मुकेश का बड़ा पुत्र निकटवर्ती सुगरमिल में सिक्योरिटी गार्ड ड्यूटी पर जाने के बाद मुकेश अपनी पुत्री के साथ घेर में जाकर सो गई ।वृहस्पतिवार को सुबह मुकेश घर वापिस आई तो उसने अपने छोटे पुत्र को कुंडे से लटका देख चीख निकल गई ।चीख पुकार की आवाज सुन आसपास के लोगो ने एकत्रित होकर पुलिस को सूचना दी।सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को पंखे के कुंडे से उतारकर परिजनो के पोस्टमार्टम से इंकार कराने के बावजूद युवक की बाड़ी को पोस्टमार्टम को जिला चिकित्सालय भेज दिया ।थाना प्रभारी ब्रजेश शर्मा ने बताया कि 25 वर्षीय अक्षय पुत्र समर पाल की आत्महत्या करने की सूचना प्राप्त हुई थी।विधिक कार्यवाही करते हुए युवक की बाड़ी को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया। परिजनो के अनुसार युवक नशे का आदि था जो अक्सर तनाव में रहता था,डी सी एम की टक्कर से युवक की मौत, कोहराम मचा शाहपुर: बुढ़ाना मार्ग पर राधा स्वामी सत्संग भवन के निकट ससुराल से वापिस लोट रहे 25 वर्षीय मोटर साइकिल सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने डी सी एम को अपने कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। गांव शोरों निवासी 25 वर्षीय युवक सचिन पुत्र इंद्रपाल सोरम के बिजली घर पर संविदा कर्मी लाईन मेन का कार्य करता था।बुधवार को बिजली घर से छुट्टी लेकर सायकल के समय देवबंद क्षेत्र के गांव में अपनी ससुराल पत्नी को छोड़कर देर रात लगभग रात्रि नो बजे गांव सोरम वापिस लोटते समय गांव के निकट ही बुढ़ाना मार्ग पर सामने से आ रही डी सी एम ने लाइन मेन की मोटर साईकिल में dजबरदस्त टक्कर मार दी टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। डी सी एम चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पँहुची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। सचिन की मौत से घर में कोहराम मच गया। युवक तीन भाइयों में सबसे छोटा था । गांव के बिजली घर पर सविदा लाइन मेन की नोकरी कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था।युवक की शादी एक वर्ष पहले हुई थी ।मृतक की पत्नी 7 महा की गर्भवती है। दंपति अपने होने वाले बच्चे को लेकर उत्साहित था। किन्तु होनी के आगे सब मजबूर हैं।बच्चे के दुनिया में आने से पहले ही उसके पिता का साया उसके सर से उठ गया।पत्नी व परिजनो का रो रोकर बुरा हाल है।















