वर्ल्ड चैंपियन कप्तान का फूटा गुस्सा, दिया ऐसा बयान,

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन की शुरुआत में अब सिर्फ 3 दिन का समय बाकी है. उसके बाद क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट का धमाल फैंस को रोमांचित करने वाला है. उससे पहले ही ये बहुचर्चित लीग सवालों के घेरे में आ गई है.इंग्लैंड के बल्लेबाज बेन डकेट ने आईपीएल 2026 में खेलने भारत आने के लिए मना कर दिया है. इसके बाद से ही उन पर बैन लगाए जाने की मांग उठ रही है. उनसे पहले आईपीएल 2025 में उनके हमवतन खिलाड़ी हैरी ब्रुक भी ऐसा कर चुके हैं. आईपीएल खेलने से ब्रुक ने अपना नाम वापस ले लिया था. इसके बाद इंडियन प्रीमियर लीग की ओर से उन पर एक्शन लेते हुए उनको 2 साल के लिए बैन कर दिया गया था.अब इस सबके बीच भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव ने एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने आईपीएल में खेलने के लिए नहीं आने वाले खिलाड़ियों या देरी से आने वाले खिलाड़ियों पर कटाक्ष किया बीसीसीआई आईपीएल से उन पर एक्शन लेने की बात कही है.

कपिल देव ने विदेशी खिलाड़ियों पर दिया बड़ा बयान

कपिल देव ने कहा, ‘जो खिलाड़ी जानबूझकर देरी कर रहे हैं या बिना किसी चोट या सही वजह के भारत खेलने नहीं आ रहे हैं. उन्हें जल्द से जल्द आईपीएल से बैन कर देना चाहिए. इसकी वजह से फ्रेंचाइजी को बहुत दिक्कतें होती हैं. फ्रेंचाइजी को भी उन्हें अपनी टीमों से निकाल देना चाहिए उनकी जगह नए खिलाड़ियों को साइन करना चाहिए, क्योंकि इन खिलाड़ियों को भारत से अच्छा पैसा मिल रहा है लेकिन ऐसा करने का कोई मतलब नहीं है. इसलिए उन्हें बहुत जल्द आईपीएल से पूरी तरह बैन कर देना चाहिए’

कपिल देव का बयान एक मायने में सही है. वो जानते हैं कि खिलाड़ियों के इस तरह के रवैए से आईपीएल को कराने में कितनी परेशानी होती है. लेकिन एक तरह खिलाड़ी अपने राष्ट्र के लिए खेलना चुनते हैं अपनी नेशनल ड्यूटी के लिए आईपीएल में हिस्सा नहीं लेते तो ये भी सही है. पर जब इन खिलाड़ियों को आईपीएल में खेलना नहीं होता है तो ये आईपीएल ऑक्शन में नाम क्यों डालते हैं.

आईपीएल 2026 के पहले फेज का शेड्यूल

तारीख मैच समय वेन्यू
28 मार्च, शनिवार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद शाम 7:30 बजे बेंगलुरु
29 मार्च, रविवार मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स शाम 7:30 बजे मुंबई
30 मार्च, सोमवार राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स शाम 7:30 बजे गुवाहाटी
31 मार्च, मंगलवार पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस शाम 7:30 बजे मुल्लांपुर
1 अप्रैल, बुधवार लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स शाम 7:30 बजे लखनऊ
2 अप्रैल, गुरुवार कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद शाम 7:30 बजे कोलकाता
3 अप्रैल, शुक्रवार चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स शाम 7:30 बजे चेन्नई
4 अप्रैल, शनिवार दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस दोपहर 3:30 बजे दिल्ली
4 अप्रैल, शनिवार गुजरात टाइटन्स बनाम राजस्थान रॉयल्स शाम 7:30 बजे अहमदाबाद
5 अप्रैल, रविवार सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स दोपहर 3:30 बजे हैदराबाद
5 अप्रैल, रविवार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स शाम 7:30 बजे बेंगलुरु
6 अप्रैल, सोमवार कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स शाम 7:30 बजे कोलकाता
7 अप्रैल, मंगलवार राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस शाम 7:30 बजे गुवाहाटी
8 अप्रैल, बुधवार दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस शाम 7:30 बजे दिल्ली
9 अप्रैल, गुरुवार कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स शाम 7:30 बजे कोलकाता
10 अप्रैल, शुक्रवार राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु शाम 7:30 बजे गुवाहाटी
11 अप्रैल, शनिवार पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद दोपहर 3:30 बजे मुल्लांपुर
11 अप्रैल, शनिवार चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स शाम 7:30 बजे चेन्नई
12 अप्रैल, रविवार लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस दोपहर 3:30 बजे लखनऊ
12 अप्रैल, रविवार मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु शाम 7:30 बजे मुंबई
लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts