महाराजा भगीरथ जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, सर्व समाज ने लिया हिस्सा.

मुजफ्फरनगर में पहली बार महाराजा भगीरथ जी की जयंती के अवसर पर विशाल शोभायात्रा का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन युवा टीम कुलदीप सैनी, रविन्द्र सैनी जिला उपाध्यक्ष शिव सेना तथा आकाश सैनी नगर अध्यक्ष शिव सेना छात्र प्रकोष्ठ के नेतृत्व में किया गया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में सर्व समाज के लोगों, शिवसेना कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

पूरे कार्यक्रम के दौरान धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल देखने को मिला तथा जगह-जगह श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का स्वागत किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त हिंदू मोर्चा अध्यक्ष मनोज सैनी ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कपिल देव अग्रवाल, राजपाल सैनी, संजीव बालियान, विक्रम सैनीतथा प्रमोद अटवाल मौजूद रहे। इसके अलावा विश्व हिंदू परिषद अध्यक्ष ललित महेश्वरी, शिवसेना प्रदेश महासचिव योगेंद्र शर्मा, मंडल अध्यक्ष राजेश कश्यप, जिला अध्यक्ष लोकेश सैनी, सैनी समाज अध्यक्ष सतेंद्र सैनी, राकेश सैनी एडवोकेट, संयुक्त हिंदू महासंघ अध्यक्ष अखिलेश जाटव, अमित सुधा, सोनू मुछ और विकास अग्रवाल सहित कई गणमान्य लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।

शोभायात्रा के दौरान महाराजा भगीरथ जी के जीवन और उनके महान योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने कहा कि महाराजा भगीरथ केवल किसी एक समाज के नहीं बल्कि पूरे सनातन समाज के प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कठोर तपस्या कर मां गंगा को पृथ्वी पर लाकर मानव कल्याण का मार्ग प्रशस्त किया था। वक्ताओं ने कहा कि हजारों वर्ष बीत जाने के बाद भी सनातन धर्म में मां गंगा को माता के रूप में पूजा जाता है और यह महाराजा भगीरथ की तपस्या का ही परिणाम है।कार्यक्रम में धार्मिक झांकियां, भजन और जयकारों ने श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह भर दिया। आयोजकों ने कहा कि आने वाले वर्षों में भी महाराजा भगीरथ जयंती को और अधिक भव्य रूप से मनाया जाएगा, ताकि नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं से जोड़ा जा सके।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts