स्वामी कल्याणदेव इंटर कॉलेज मोरना में शौचालयों के सौंदर्यीकरण का लोकार्पण

मुजफ्फरनगर। स्वामी कल्याणदेव इंटर कॉलेज मोरना में रोटरी क्लब मिडटाउन मुजफ्फरनगर के सहयोग से विद्यालय के शौचालयों के सौंदर्यीकरण एवं नवीनीकरण कार्य का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में रोटरी क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो. नितिन कुमार अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में रो. भीमसेन कंसल ने सहभागिता की। इस अवसर पर रो. राजकुमार गुप्ता, रो. मोहन लाल मित्तल, रो. सुनील अग्रवाल, रो. विनय सिंघल, नरेश शमी, रो. सचिन सिंघल, रो. अभिषेक कुच्छल, रो. प्रगति कुमार, रो. शैलेन्द्र शमी, री. ओमत मित्तल (पारिजात पेपर मिल), कार्यक्रम संयोजक शशांक जैन, निशांक जैन, रो. शशांक सिंघल, सुशोभ बिंदल (अध्यक्ष), गौरव गोयल (सचिव) तथा दीपक सिंघल (कोषाध्यक्ष) सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रबंधक डॉ. अकबर शर्मा एवं प्रधानाचार्या श्रीमती नीरू शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय स्टाफ भी बड़ी संख्या में मौजूद रहा।

लोकार्पण समारोह के बाद रोटरी क्लब के पदाधिकारियों द्वारा विद्यालय के छात्र-छात्राओं को गर्मी से बचाव के लिए ठंडे शरबत का वितरण किया गया। रो. विनय सिंघल द्वारा रुहअफजा शरबत वितरित कराया गया, जिसे बच्चों और उपस्थित लोगों ने काफी पसंद किया। इस सेवा कार्य में श्रीमती स्नेहलता मिश्रा और श्रीमती इंद्राणी शर्मा का विशेष योगदान सराहनीय रहा। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने रोटरी क्लब मिडटाउन मुजफ्फरनगर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के सामाजिक कार्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक हैं और विद्यालय के वातावरण को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts