पड़ोसियों में झगड़े का मामला, पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक से की कार्रवाई की मांग

अलवर जिले के उद्योग नगर थाना क्षेत्र के ग्राम समलपुरी में दो फरवरी को दो पड़ोसियों के बीच आपसी कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस ने अब तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे परेशान होकर वे जिला पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई।

पीड़ित महिला कविता और उनके बेटे सागर ने बताया कि दो फरवरी की शाम को उनके मकान का निर्माण कार्य चल रहा था, जिसमें नली पर जाली लगाने का कार्य भी किया जा रहा था। इसी दौरान पड़ोसी पूर्ण, कमल, विनोद और अन्य लोगों ने उन पर हमला कर दिया।

पीड़ित परिवार ने उद्योग नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी कारण वे जिला पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की। पुलिस अधीक्षक ने उन्हें जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts