भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।
हजारों लोगों की अपार भीड़ को सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी डा, संजीव बालियान
शाहपुर। मुजफ्फरनगर लोकसभा के शाहपुर कस्बे में बुधवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह व रालोद प्रमुख जयंत चौधरी की जनसभा में हजारों लोगों की अपार भीड़ को सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी डा, संजीव बालियान को भारी मतों से जिताने की अपील की। जनसभा को कई नेताओं ने सम्बोधित किया। बुधवार को राष्ट्रीय इंटर कालेज के मैदान में आयोजित रालोद व भाजपा की संयुक्त जनसभा को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्ष 2014 से भृष्टाचारियो को लगातार जेल भेज रहे है। वर्ष 2024 के चुनाव में भी वे भृष्टाचारियो के विरुद्ध बिगुल बजा रहे है। तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर विकसित भारत का सपना मोदी के नेतृत्व में पूरा होने जा रहा है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने पर देश सुरक्षित व सम्रद्धि की ओर जा रहा है। वर्ष 2014 में जब उत्तर प्रदेश का प्रभारी था प्रदेश से जगह जगह से पलायन हो रहा था, 2017 में प्रदेश में योगी सरकार आने पर पलायन रुक गया तथा अब गुंडे माफिया प्रदेश से पलायन कर गए है। मोदी सरकार किसानों के उत्थान के लिए काम कर रही है। किसानों के गन्ना भुगतान के लिए चीनी मिलों को जल्द से जल्द भुगतान करने के निर्देश दिए गए है। इससे पहले की सरकार चीनी मिलों को बंद कर रही थी, जबकि योगी सरकार नई चीनी मिल लगवाने के साथ बंद मिलो को चालू करा रही हैं। मोदी सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए 156 करोड़ लीटर एथनॉल पेट्रोल के रूप में तैयार कर रही हैं। उन्होंने कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बताते हुए धारा 370 हटाने पर मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार पिछले 70 साल से 370 को जबरदस्ती थोप रही थी। कश्मीर को भारत से जोड़ा। काँग्रेस की सरकार पिछले 500 सालों से चले आ रहे राम मंदिर का मुद्दा पिछले 70 सालों से उलझाए थी । मोदी सरकार ने इस मुद्दे का समाधान कर राम मंदिर का निर्माण कराया। पाकिस्तान को उसके घर मे घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक कर करारा जवाब दिया। उन्होंने इंडिया गठबंधन को घमण्डिया गठबंधन बताते हुए भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की। रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने कहा कि किसानों के मसीहा जब, चौधरी चरण सिंह को भाजपा सरकार ने भारत रत्न देकर पूरे देश के किसानों का सम्मान बढाया है। जो लोग अब तक चौधरी चरण सिंह के नाम पर राजनीति कर रहे थे वे लोग भाजपा ने जब भारत रत्न देने की घोषणा की तो तिलमिला गए तथा धन्यवाद देने की बजाय विरोध पर उतर आए। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे चाहे उन्हें जितनी गालियां दे वे कुछ नही कहेंगे। किसान व उनकी पार्टी के लोग ग्घबन्धन प्रत्याशी को भारी मतों से जिताकर उन्हें पटखनी देंगे। उन्होंने उपस्थित रालोद कार्यकर्ताओं से मार्मिक अपील की उनकी ताकत आप है इस बार के चुनाव में उनकी प्रतिष्ठा दांव पर लगी है, उनको मजबूती देने के लिए गठबंधन को मजबूत बनाये। उन्होंने अपनी सांसद निधि से राष्ट्रीय इंटर कालेज को स्पोर्ट्स मैदान के लिए दिए गए चालीस लाख का जिक्र करते हुए कहा कि काकड़ा गांव के स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी पुनीत बालियान को श्रेय देते हुए हौसला अफजाई की। उन्होंने किसानों को आश्वासन देते हुए कहा कि भाजपा सरकार के तीसरे कार्यकाल में वे किसानों के सभी मुद्दे प्राथमिकता के आधार पर हल कराएंगे। भाजपा प्रत्याशी डा, संजीव बालियान ने कहा कि वर्ष 2014 से शुरू हुई 10 साल की यात्रा मुजफ्फरनगर को अंधेरे से उजाले की ओर ले जाने की यात्रा है। वर्ष 2014 से पूर्व पूरे प्रदेश में ना बिजली थी ना सड़क थी कानून की बजाय पूरे प्रदेश में गुंडे माफियाओं का राज था। मुजफ्फरनगर से शामली जाने वाली सड़क की हालत इतनी बदतर थी कि खुद जयंत चौधरी ने सड़क बनवाने को मुजफ्फरनगर से पैदल यात्रा की थी। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर गांवों में 18 घण्टे बिजली मिल रही है। सभी सड़के नेशनल हाइवे बनती जा रही है। भाजपा ने कानून का राज स्थापित कर गुंडे माफियाओं को जेल भेजा है। उन्होंने क्षेत्रीय जनता की ओर से केंद्रीय गृहमंत्री का अभिवादन करते हुए उनके गृह कस्बे में पधारने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने पश्चिम से चली पछुवा हवा का जिक्र करते हुए कहा कि जिस प्रकार पछुआ हवा कीड़े मकोड़े मार देती है ठीक उसी प्रकार पश्चिम से चली भाजपा की हवा पूरब में जाते जाते विपक्ष का सूपड़ा साफ कर देगी। जन सभा में आसपास के क्षेत्रों के हजारों रालोद व भाजपा कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने भाग लिया।शाहपुर। जनसभा स्थल पर रालोद व भाजपा के कार्यकर्ता अपने हाथों में झंडे लेकर जय श्री राम व चौधरी चरण सिंह अमर रहे के नारे लगा रहे थे। कार्यकर्ताओ में जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा था। बीच बीच मे रणसिंघे की आवाज सभा स्थल पर गूंज रही थी।
शाहपुर। जनसभा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ठीक एक बजकर 45 मिंट पर पँहुचे व अपने 20 मिंट के सम्बोधन के बाद 2 बजकर 45 मिंट पर वे प्रस्थान कर
शाहपुर। रालोद प्रमुख जयंत चौधरी सड़क मार्ग से अपनी कार द्वारा एक बजकर 30 मिंट पर पँहुचे। मंच पर उन्होंने मंच पर मौजूद नेताओ से मिल जनता का अभिवादन स्वीकार किया।इन्होंने किया सम्बोधित
शाहपुर। कस्बे में भाजपा व रालोद की संयुक्त जनसभा को मेरठ के भजपा जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, पूर्व मंत्री अनुराधा चौधरी रालोद नेता तरसपाल मलिक, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, पूर्व सांसद राजपाल सैनी , खतौली विधायक मदन भैय्या, प्रदेश सरकार के मंत्री धर्मवीर प्रजापति, दयाशंकर सिंह, केबीनेट मंत्री अनिल कुमार व पूर्व विधायक उमेश मलिक , विधायक राजपाल बालियान, त्रिलोक चंद त्यागी, ने सम्बोधित करते हुए भाजपा रालोद प्रत्याशी को भारी मतों से जिताने की अपील की
ये रहे मौजूद
शाहपुर। कस्बे में होने वाली भाजपा व रालोद की संयुक्त जनसभा में नगर पंचायत चैयरमैन हाजी अकरम कुरैशी, जिला पंचायत सदस्य विजय चौधरी, यूनुस चौधरी, देवव्रत त्यागी, जिला सहकारी बैंक चैयरमैन ठाकुर रामनाथ सिंह, जिला पंचायत सदस्य अवनीश चौधरी, रालोद नेता मिथलेश पाल, भाजपा नेता सपना कश्यप, पूर्व विधयक अशोक कंसल, हरेंद्र शर्मा, श्री मोहन तायल, श्यामपाल सिंघल, गोविंद बालियान आदि मौजूद रहे।


















