सड़क निर्माण में खामी, हंगामे के बाद जिलाधिकारी को दिया शिकायती पत्र

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

 

 

शामली। सड़क निर्माण में खामी, हंगामे के बाद जिलाधिकारी को दिया शिकायती पत्र,दरअसल आपको बता दे मामला शामली जनपद के कस्बा थाना भवन का है जहा सड़क निर्माण में खामी को लेकर मंदिर कमेटी सदस्यों ने जमकर हंगामा किया इस दौरान समिति द्वारा जिलाधिकारी को शिकायती पत्र प्रेषित कर कार्रवाई की मांग की गई। थानाभवन में स्थित मंदिर जस्सू वाला की कमेटी मन्दिर श्री महादेव जी जस्सूवाला समिती ने जिलाधिकारी को प्रेषित शिकायती पत्र में बताया कि मुख्यमन्त्री उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा मंदिर जस्सू वाला को पर्यटन के रूप मे विकसित किया जा रहा है। जिसकी सड़क भूमिया खेडा मन्दिर से वन्दना गार्डन से होते हुऐ मेला ग्राऊन्ड तक डूढा द्वारा बनायी जा रही है। जिसको ठेकेदार द्वारा गलत ढंग और घटिया सामग्री से बनाया जा रहा है। जिसमे बिजली के खम्मे नाली के अन्दर है व पानी के पाइप अंडर ग्राउंड सड़क मे दाबे जा रहे है। जो मानक के अनुसार गलत है। नाली भी अधूरी बनी है। मामले को लेकर मौके पर पहुंचे कमेटी सदस्यों ने हंगामा करते हुए सड़क निर्माण ठीक करने की मांग की। कार्यवाही न होने पर कमेटी ने जिलाधिकारी से जाँच कराकर सही मानक के अनुसार सड़क का निर्माण कराने की मांग की हैं। मांग करने वालो में संजय गर्ग, रवि कांत, श्रीपाल, पप्पू गर्ग, सुभाष आदि मौजूद रहें।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts