नगर में चल रहे दो दिवसीय राष्ट्रीय मूर्तिकला कार्यशाला का हुआ समापन

 

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

मुज़फ्फरनगर। दो दिवसीय राष्ट्रीय मूर्तिकला कार्यशाला का हुआ समापन चित्रकला विभाग जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज में चार महाविद्यालयों जिनमें चित्रकला विभाग जे.के.पी. पीजी कॉलेज, चित्रकला विभाग डी.ए.वी. पीजी कॉलेज, चित्रकला विभाग श्री के .के. जैन पीजी कॉलेज खतौली, चित्रकला विभाग एस.डी. कॉलेज के संयुक्त तत्वाधान में। दो दिवसीय राष्ट्रीय मूर्तिकला कार्यशाला का समापन किया गया। समापन सत्र में प्राचार्या प्रो० सीमा जैन ने कार्यशाला के सफल आयोजन के लिए बधाई दी।ओर छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। दिल्ली के प्रख्यात मूर्तिकार सुरेश कुमार ने कार्यशाला में बनाए जा रहे कलात्मक स्कल्पचर को अंतिम रूप प्रदान किया, जिसे देखकर सभी दर्शकों ने उनके कार्य की प्रशंसा की। बेटी-बचाओ बेटी-पढ़ाओ थीम पर सुरेश कुमार जी द्वारा बनाया गया यह कलात्मक मूर्तिशिल्प आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यशाला में 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा किया। जे.के.पी. पीजी कॉलेज मुजफ्फरनगर की चित्रकला विभागाध्यक्ष प्रोफेसर वंदना वर्मा ने छात्र-छात्राओं को इस मूर्तिकला कार्यशाला से लाभ उठाकर नवीन प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला में प्रो० वंदना वर्मा, प्रो० नीतू वशिष्ठ , प्रो० वेदपाल सिंह, डॉ० रजनीश गौतम, डॉ बसंत कुमार, डॉ० पंकज वशिष्ठ, डॉ० रिचा जैन, डॉ० ममता, नेहा गुप्ता, निधि सिंहवाल, अर्चना, कुलदीप कुमार, अंजुम, निशा, मनोज कुमार सभी टीचर्स उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts