भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुजफ्फरनगर। लोकसभा निर्वाचन 2024 के तत्वाधान में स्वीप के अंतर्गत जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी,एवं मुख्य विकास अधिकारी संदीप भांगिया के निर्देशन में, जनपद में मतदान प्रतिशत की वृद्धि करने तथा प्रत्येक मतदाता को मतदान के पुनीत कर्तव्य निर्वहन हेतु,जिला विद्यालय निरीक्षक डा.धर्मेंद्र शर्मा एवं प्रधानाचार्या डॉ सविता सिंह के दिशा निर्देशों में मासिक स्वीप कार्य योजना के अंतर्गत मतदाता जागरूकता हेतु विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. सविता सिंह के द्वारा समस्त शिक्षिकाओं, अभिभावकों एवं छात्राओं को मतदाता जागरूकता हेतु शपथ दिलाई गई और अभिभावकों से शपथ पत्र का एकत्रीकरण किया गया।























































