भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।
मुज़फ्फरनगर। एस.एस.टी टीम तथा थाना सिविल लाइन पुलिस की अवैध धन परिवहन करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही। मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान 1,40,000 /- रुपये किये गये जब्त। आगामी लोकसभा चुनाव- 2024 को निष्पक्ष, शान्तिपूर्ण एवं स्वतन्त्र रूप से सम्पन्न कराने व आदर्श आचार संहित के सम्पूर्ण अनुपालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से। चुनाव के दौरान अवैध धन, अवैध शराब, मादक पदार्थों तथा अवैध शस्त्र आदि के परिवहन को रोकने के लिये,जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के निर्देशन मे चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत। अपर जिलाधिकारी वि/रा गजेंद्र कुमार के निकट पर्यवेक्षण में ,एस.एस.टी टीम तथा थाना सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में। कच्ची सड़क चौकी के पास एस.एस.टी. टीम के स्टैटिक मजिस्ट्रेट अरविन्द कुमार तथा थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा वाहनो की सघन चैकिंग की जा रही थी। चैकिंग के दौरान एक गाड़ी से 1,40,000 /- रुपये मिले। गाड़ी मे सवार व्यक्ति से उपरोक्त धनराशि के सम्बन्ध में पूछताछ की गयी तो कोई संतोषजनक जवाब नही दे सका। ओर न ही धनराशि के स्रोत से सम्बन्धित कोई प्रपत्र दिखा सका। एस.एस.टी. टीम व थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा उपरोक्त धनराशि को जब्त कर व जांच कर आवश्यक अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।















